पीडब्ल्यू के UP Board Wallah की छात्राएँ अंशिका वर्मा और शिखा वर्मा बनीं राज्य टॉपर

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष बाराबंकी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। बाराबंकी जनपद के उधौली निवासी अंशिका वर्मा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 600 में से 587 अंक (97.83 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष रूप से उन्होंने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा PhysicsWallah के UP Board Wallah प्लेटफॉर्म से प्राप्त मार्गदर्शन को दिया।वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में शिखा वर्मा ने 500 में से 488 अंक (97.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने विज्ञान (नॉन-मेडिकल) वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की तथा गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन, सतत अभ्यास तथा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त स्पष्ट अवधारणात्मक शिक्षा को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता और शिक्षकों का निरंतर सहयोग उनकी सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। इस उपलब्धि पर अलख पांडेय, संस्थापक, PhysicsWallah ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण एवं सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 27,50,843 तथा कक्षा 12वीं में 24,79,341 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। ऐसे में अंशिका वर्मा और शिखा वर्मा की यह उपलब्धि अत्यंत प्रेरणादायक है। जो दर्शाती है कि अनुशासित तैयारी एवं समुचित मार्गदर्शन से उच्चतम सफलता प्राप्त की जा सकती है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.