आदित्य ने बढ़ाया बाराबंकी जनपद का मान : ICSE बोर्ड में रचा इतिहास
बाराबंकी : जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब कक्षा दसवीं के आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में आदित्य पाठक ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे इलाके में खुशी की लहर है। आदित्य पाठक मूल रूप से जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा के निवासी हैं। वर्तमान में वे लखनऊ के गोमती नगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आदित्य के माता-पिता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं।उनकी माता संगीता पाठक और पिता मनोज पाठक जनपद बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।परिवार में शिक्षा का माहौल शुरू से ही रहा है। जिसका सकारात्मक प्रभाव आदित्य की पढ़ाई पर भी पड़ा। इतना ही नहीं, आदित्य के बाबा स्वर्गीय चंद्रभान पाठक भी एक इंटर कॉलेज में अध्यापक रह चुके हैं।इस प्रकार तीन पीढ़ियों से शिक्षा से जुड़े इस परिवार ने ज्ञान और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाया है।आदित्य की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। आदित्य पाठक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुओं को समर्पित करते हुए कहते हैं की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.