फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 57 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण

फतेहपुर : उप जिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
समाधान दिवस में कुल 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष 51 प्रकरण संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिए गए।
विभागवार प्राप्त शिकायतें:
विभाग प्राप्त निस्तारित अवशेष
राजस्व विभाग 08 02 06
पुलिस विभाग 13 01 12
विद्युत विभाग 18 02 16
खाद्य एवं रसद विभाग 07 01 06
विकास विभाग 04 00 04
चकबन्दी विभाग 04 00 04
नगर निकाय 01 00 01
बैंक विभाग 01 00 01
स्वास्थ्य विभाग 01 00 01
*योग* *57* *06* *51*
सबसे ज्यादा शिकायतें: विद्युत विभाग 18, पुलिस विभाग  13, राजस्व विभाग  8
उपस्थित अधिकारी: सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार फतेहपुर सुश्री वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी अन्नू सिंह /फतेहपुर/विशुनपुर  सैय्यद तहजीब हैदर खण्ड अभियंता विद्युत मनोज यादव, बी डी ओ निंन्दुरा, बी डी ओ फतेहपुर व सर्किल सभी थानो के उपनिरीक्षक एवं समस्त राजस्व निरीक्षक तथा अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य बात: कुल शिकायतों का सिर्फ 10.5% ही मौके पर निपटा, 89.5% लंबित रहे। विद्युत और पुलिस से जुड़ी शिकायतें सबसे ज्यादा आईं।
 
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.