ब्लाक सभागार में डिजिटल स्वगणना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फतेहपुर बाराबंकी :  भारत की पहली डिजिटल जनगणना को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा ने की, जबकि संचालन खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लेकर डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि डिजिटल जनगणना देश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सरकार को योजनाओं के संचालन और संसाधनों के सही वितरण में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें और सही जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।

खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि भारत की पहली डिजिटल जनगणना आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संकलन तेजी और सटीकता के साथ किया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और ग्राम विकास अधिकारियों ने स्वगणना कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.