संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 782 मरीजों का हुआ उपचार

बाराबंकी - संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में कुल 782 नए व पुराने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर बेहतर उपचार देने का प्रयास किया गया। इसके बाद सीएमएस डॉ. ए.के. प्रियदर्शी की अध्यक्षता एवं अधीक्षक डॉ. इकबाल के संयोजन में चिकित्सकों,एएनएम,नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की सेवाओं को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। अधीक्षक डॉ. इकबाल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सेवाएं और अच्छा व्यवहार ही अस्पताल की पहचान को आगे बढ़ाता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सुविधा मिलनी चाहिए। बैठक में डॉ.गौरव कृष्ण,डॉ.तथीर फातिमा,डॉ.अविनाश कुमार उपाध्याय,डॉ.धीरेन्द्र पटेल,डॉ.गौरव नारायण, डॉ.अजीत सिंह,डॉ.नीरज वर्मा,डॉ.नेमश्री सोनकर,डॉ.शिखा विनायक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बैठक के उपरांत सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अधीक्षक डॉ.इकबाल को उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.