सूरतगंज ब्लॉक सभागार में स्वगणना अभियान का शुभारंभ
बाराबंकी - रामनगर तहसील के सूरतगंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2027 की जनगणना के अंतर्गत स्वगणना अभियान (7 मई से 21 मई 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लकी सिंह एवं खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भी स्वगणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक घर बैठे पोर्टल के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं समय की बचत करने वाली है, जिससे पारदर्शी और सटीक जनगणना सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से की जाने वाली स्वगणना से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा जनगणना कार्य को भी गति मिलेगी। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पोर्टल के उपयोग एवं प्रक्रिया की जानकारी भी दी!इस अवसर पर समस्त ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मचारी व क्षेत्रीय क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद


No Previous Comments found.