अयोध्या डी आई जी ने फतेहपुर कोतवाली का किया निरिक्षण दिये ज़रूरी दिशा निर्देश
बाराबंकी : फतेहपुर बाराबंकी डी आई जी ने किया फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव की गहन समीक्षा की। डीआईजी के पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
निरीक्षण के दौरान, डीआईजी ने कोतवाली परिसर में रखे विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इनमें ग्राम प्रहरी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ, महिला अपराध संबंधी रजिस्टर, जनसूचना रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, मुकदमा पंजीयन रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, मीडिया सेल, साइबर हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा रजिस्टर शामिल थे। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, प्रविष्टियों की शुद्धता और दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा की और संबंधित विवेचकों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की हिदायत दी। डीआईजी ने शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और थाने में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जनहितकारी होनी चाहिए, जिससे आमजन में विश्वास मजबूत हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी जगतराम कनोजिया, कोतवाल अमित प्रताप सिंह सहित कोतवाली का समस्त अमला मौजूद रहा
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.