जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के सर्वे में उमेश रावत सबसे आगे, सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह समर्थकों में खुशी की लहर
बाराबंकी : जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट आईटी सेल द्वारा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में कराए गए सर्वे में समाजवादी पार्टी के युवा नेता उमेश उर्फ संतोष रावत को संभावित प्रत्याशियों की दौड़ में प्रथम स्थान मिलने की खबर सामने आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। सूत्रों के अनुसार उमेश उर्फ संतोष रावत लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाते रहे हैं!बताया जाता है कि जरूरतमंदों की मदद, जन समस्याओं के समाधान और लोगों को न्याय दिलाने के प्रयासों के चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.