बड़ेल चौराहे पर रोजाना लगता है जाम, पुलिस कर रही यातायात बहाल
बाराबंकी : बड़ेल चौराहे पर जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। हर दिन यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशान होना पड़ता है। सोमवार को भी चौराहे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही बड़ेल चौकी इंचार्ज पूरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को बहाल कराने में जुट गए!पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाते हुए साफ नजर आए!चौकी प्रभारी ने पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी दिलाया। उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया!स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ेल चौराहा शहर का अहम हिस्सा है, लेकिन स्थायी व्यवस्था न होने से रोज जाम की स्थिति बनती है। अब सवाल है कि आखिर बड़ेल चौराहे को जाम से कब छुटकारा मिलेगा।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.