सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव इलाज के दौरान चिकित्सक एवं स्टाफकर्मियों से हाथापाई

मसौली : सोमवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे इलाज कराने के लिए आये मरीज के साथियो ने इमरजेंसी डियूटी पर तैनात चिकित्सक एव स्टॉफकर्मियों से हाथापाई करते हुए 

अभद्र व्यवहार किया चिकित्सक ने थाना मसौली मे तहरीर दी है।

बताते चले कि सोमवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव इमरजेंसी कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 जाकिर हुसैन मौजूद थे तभी थाना क्षेत्र के ग्राम हबीपुर मरीज राजेश तिवारी पुत्र श्रीराम के साथ आये लोगो ने 

चिकित्सक जाकिर हुसैन एव स्टॉफकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच करने लगे चिकित्सक के विरोध करने पर नशे मे धुत लोग हाथापाई करने लगे 

डाक्टर जाकिर हुसैन ने  मेडिकल प्रोटवश्न 2013 के अंतर्गत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं सरकारी सम्मति नुकसान पहुंचाने की कोशिश के तहत कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.