तेज आंधी और बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित, हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली गुल

बाराबंकी : सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार की अपराह्न अचानक तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों और विद्युत लाइनों पर गिर गईं!रामनगर-बदोसराय-कोटवाधाम मार्ग पर ग्राम बरोलिया मंदिर के पास 11 हजार हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ की भारी डाल टूटकर गिर गई!जिससे बरोलिया गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। करीब तीन घंटे तक गांव में बिजली गुल रहने से लोगों को उमस और गर्मी के बीच कठिनाई उठानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन से डाल हटाने का कार्य शुरू किया!घण्टों तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी थे। आंधी के कारण क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित रहा तथा ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था को लेकर चिंता बनी रही।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.