मुस्काबाद गांव में डिप्थीरिया का मामला मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, टीम ने किया दौरा

बाराबंकी : क्षेत्र के मुस्काबाद गांव में डिप्थीरिया  का केश सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सी एच सी अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव को भेजा। बुधवार को सीएचसी सिरौलीगौसपुर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्काबाद गांव का दौरा किया और संक्रमित बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं।

जानकारी के अनुसार, गांव के विशेष तिवारी के परिवार में एक बच्चे को डिप्थीरिया पाया गया हैं। इनमें 4 वर्ष का रुद्रांश तिवारी हैं। सूचना मिलने पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अमित दुआ और बीसीपीएम शैलेष रावत की एक टीम गांव पहुंची। इस टीम में संगिनी और आशा कार्यकत्री भी शामिल थीं। टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया, आवश्यक दवाएं दीं और परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉ. देव प्रताप सिंह ने बताया कि डिप्थीरिया  एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है, जिसे हिंदी में 'गला घोंटू' बीमारी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है मुख्य सावधानियां टीकाकरण, स्वच्छता और संक्रमण फैलने से रोकने से सम्बंधित टीम ने गांव में जन जागरुकता अभियान चलाया आशा और संगिनी को घर घर जाकर नये मरीजों की पहचान एवं निगरानी बढा दी गई है। डाक्टर देव प्रताप सिंह ने अपील किया है कि यदि किसी को खराश बुखार गर्दन में सूजन और गले या टाॅन्सिल दिखाई दे तो तुरन्त आशा कार्यकत्री या नजदीकी सी एच सी से से सम्पर्क करें।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.