दो वर्षों से समाधान का इंतजार, नाला निर्माण के लिए 43.68 लाख का प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में

बाराबंकी : नगर पालिका परिषद नवाबगंज के कस्बा आलापुर स्थित वार्ड संख्या-15 में तालाब के गंदे पानी की निकासी न होने से स्थानीय लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है! लेकिन जिम्मेदार विभाग केवल आश्वासन देकर मामले को टालते रहे हैं। गंदे पानी और जलभराव की समस्या अब इतनी गंभीर हो चुकी है कि कब्रिस्तान, मकानों और आसपास के रास्तों तक इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। जानकारी के अनुसार आलापुर के दक्षिण मोहल्ले में स्थित तालाब में आसपास के घरों का दैनिक उपयोग का पानी एवं गंदा पानी लगातार डाला जाता है। तालाब से निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में तालाब पूरी तरह भर जाता है और उसका गंदा पानी बाहर निकलकर आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। सबसे अधिक समस्या पास में स्थित कब्रिस्तान में देखने को मिल रही है, जहां जलभराव के कारण कई कब्रों तक गंदा पानी पहुंच जाता है!स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में नए शवों को दफनाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है!क्षेत्रवासियों ने बताया कि तालाब का दूषित पानी आसपास बने मकानों की नींव तक पहुंच रहा है!जिससे घरों में लगातार सीलन बनी रहती है और मकानों के कमजोर होकर गिरने का खतरा पैदा हो गया है। तालाब में वर्षों से जमा गंदा पानी अब बदबू और संक्रमण का कारण बन चुका है। गर्मी और बारिश के मौसम में दुर्गंध इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका परिषद नवाबगंज, जिला नगरीय विकास अभिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं!बताया गया कि विगत 03 सितंबर 2024 को स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी बाराबंकी से मिलकर समस्या से अवगत कराया था!इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद नवाबगंज एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे। अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें तालाब के गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण पर लगभग 43.68 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह से भी इस मामले में कई बार संपर्क किया गया। उन्होंने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई कार्य शुरू नहीं हो सका

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.