कोटवाधाम में महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 बाराबंकी : गुरुवार को श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की होने वाली पावन महाआरती में गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी और लखनऊ समेत कई जनपदों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर पाप हरण एवं चिंताहरण महाआरती में शामिल होकर अपने को धन्य महसूस किया!ब्रह्ममुहूर्त में आयोजित महाआरती में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु बुधवार रात से ही श्रीकोटवाधाम पहुंचने लगे थे। भक्तों ने साहेब के दरबार में हाजिरी लगाकर महाआरती में सहभागिता की और सुख-शांति व चिंता मुक्ति की कामना की!महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने बड़े बाबा की समाधि पर चादर व प्रसाद अर्पित कर मनवांछित फल की प्राप्ति तथा विश्व मानव कल्याण की प्रार्थना की। इस अवसर पर महंत विशाल दास, अमान दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी, छन्नू महाराज, महरा दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.