अटो की जोरदार टक्कर से वृद्धा की मौत

मसौली बाराबंकी :   शनिवार की सुबह करीब साढ़े बजे एक्स एल बिक्की से रामनगर की ओर जा रहें वृद्ध को तभी सामने से आ रहें आटो ने जोरदार टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल वृद्ध को डायल 112 सीएचसी बड़ागांव लेकर गये जहां चिकित्स्को ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के मोहल्ला आईमाहर निवासी 72 वर्षीय अब्दुल अली उर्फ मुन्ना पुत्र नूर मोहम्मद शनिवार की सुबह किसी कार्य से अपनी एक्स एल बिक्की से रामनगर की ओर जा रहे थे बिन्दौरा चौराहे पर जैसे ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहें आटो नम्बर यूपी 41सीटी 4623 ने जोरदार टक्कर मार दी हाइवे पर हुई दुर्घटना से लोगो की भीड़ लग गयी गंभीर रूप से घायल वृद्ध को डायल 112 से सीएचसी बड़ागांव लाया गया जहां चिकित्स्को ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर एव गाँव मे कोहराम मच गया।

रिपोर्टर :  सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.