तहसील सभागार में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना
बाराबंकी - नगर क्षेत्र स्थित तहसील फतेहपुर सभागार में रविवार को प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में सभी वक्ताओं ने दिवंगत पत्रकार विजयराम जयसवाल के जीवन व पत्रकारिता जगत की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष राजू नयन तिवारी ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार राजेश जायसवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें मेहनती पत्रकार बताया। उन्होंने बिताए दिनों की याद साझा करते हुए कहा कि पत्रकारों के लिए सरकार की ओर से कोई मदद की व्यवस्था नहीं है, जिससे किसी पत्रकार के निधन के बाद उनके परिजनों को आर्थिक मदद नहीं मिल पाती। विजयराम जयसवाल कलम के धनी व्यक्ति थे। वह निष्पक्ष और निर्भीक लेखक थे, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से क्षेत्र की पत्रकारिता जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।
त्पश्चात अधिवक्ता व क्षेत्रीय पत्रकारों के पुरोधा माने जाने वाले राजू नयन तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जयसवाल जी का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत का बहुत बड़ा नुकसान है। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागिता निभाई।
इसके बाद उपस्थित सभी पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार विजयराम जयसवाल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में उनके व्यक्ति और कृतित्व की चर्चा की और उनके साथ जुड़े अपने स्मरण साझा किए। इस बीच पत्रकार नीरज शर्मा व मनजीत निगम ने उन्हें याद कर भावुक हो उठे। सभी लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
मौके पर प्रमुख रूप से डी.के.सिंह,राजू नयन तिवारी,राजेश जायसवाल,नफीस अहमद,राजेश पाठक,संतोष गुप्ता, हयातुरहमान,संजय शर्मा,नीरज शर्मा,फहीम सिद्दीकी,प्रियांशु मिश्रा,मनजीत निगम,नसीम नदवी,पंकज जैन,प्रियंक शर्मा, गणेश शंकर मिश्रा,इंद्रजीत वर्मा,देवकली शर्मा, मोहम्मद फैसल,अनूप पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.