बार एसोसिएशन ने कैसरबाग़ लाठीचार्ज की निंदा की, मुख्यमंत्री से जांच और मुआवजे की मांग
बाराबंकी : बीते दिन पुलिस द्वारा कैसरबाग लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओ पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में *दि बार एसोसिएशन, तहसील फतेहपुर-बाराबंकी ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिवक्ताओं द्वारा तहसील प्रांगण जम कर नारेबाज़ी करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह को सौंपा ज्ञापन में बताया गया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और घायल अधिवक्ता के इलाज व मुआवजे की मांग की गई है विदित हो की 17 मई 2026 को कैसरबाग कोर्ट लखनऊ में अतिक्रमण हटाने के नाम पर वर्दीधारी पुलिस ने कई वरिष्ठ अधिवक्ता पर निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज किया। बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
ज्ञापन में बार एसोसिएशन द्वारा की मांगें की गयीं
1. घायल अधिवक्ता के सम्पूर्ण इलाज का खर्च सरकार वहन करे।
2. पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. घटना में जिन अधिवक्ताओं का चैम्बरों में जो नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई की जाए और बैठने के लिए समुचित व्यवस्था प्रदान की जाए।
ज्ञापन में मुख्य रूप बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम चन्द्र पाल, महामन्त्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, हरिनाम सिंह, रामलाल वर्मा, हरीश मौर्या, नफीस अहमद,प्रभात वर्मा, सुशांत वर्मा, पौरुष श्रीवास्तव, राम कृष्ण श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रवीण पटेल, सतीश वर्मा, आनीस अहमद मोहम्मद फहद,जितेन्द्र रावत, मोहम्मद अनवर शेख सहाबुद्दीन,सहित काफ़ी सख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे ।
रिपोर्टर नफीस अहमद

No Previous Comments found.