बाराबंकी में जिलाधिकारी ने सर्राफा व्यापारियों संग की बैठकः सोने-चांदी की खरीद-बिक्री हतोत्साहित करने पर बनी सहमति

बाराबंकी : बाराबंकी में देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और सोने के आयात को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार करीब 11 बजे बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई!जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, समस्त उपायुक्त राज्य कर, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रमुख सर्राफा व्यापारियों ने भाग लिया। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने उपस्थित व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने व्यापारियों से देश हित में स्वेच्छा से सोने और चांदी की बुलियन की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करने की अपेक्षा की।इस पर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारियों ने पूर्ण सहमति व्यक्त की!व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे।पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को हर प्रकार की सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान घंटाघर के व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया। कुछ व्यापारियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।इस महत्वपूर्ण बैठक में जीएसटी से उपायुक्त राज्य कर प्रेरणा सिंह, विकास कुमार सेठ, अंजू उपाध्याय, सहायक आयुक्त राज्य कर अंचल अग्रवाल, ज्योत्स्ना सिंह और राज्य कर अधिकारी रवि प्रकाश सिंह व कहकशॉ भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.