कस्बे में करीब सौ घर अक्सर अँधेरे में डूबे रहते है, कब होगा समाधान

फतेहपुर/बाराबंकी - सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी,विद्युत विभाग की लापरवाही की सजा जनता भोग रही है पिछले तीन वर्षो से करीब सौ घर अँधेरे में अक्सर डूबे रहते हैँ गर्मी के मौसम में होती है ज्यादा समस्या, यह मामला है पुरानी पुलिस चौकी बड़ी पकरिया के पास का विदित हो की पुरानी मछली मंडी से जो लाइन बड़ी पकरिया आयी है उसके मोहल्ले के करीब सौ घर रात्रि के समय अक्सर अँधेरे में डूबे रहते है  इसकी लिखित शिकायत पूर्व में की गई थीं परन्तु  मामला शून्य ही रहा., विद्युत विभाग का ये सौतेला व्यवहार मोहल्ले में चर्चा का विषय बना है, लोगों ने बताया मामला.ओवर लोड से जुड़ा हुआ है, एक विद्युत कर्मी ने बताया मछली मंडी से पकरिया तीन लाइन आयी है. परन्तु करीब तीन वर्षों से दो लाइन  आपस में चिपकी पड़ी हैँ जिनको तीन वर्षों से हटाया नहीं गया  उनको अलग कर ऐसे ही छोड़ दिया गया है, सारा लोड एक लाइन पर ही रख दिया गया इसलिये अक्सर इस मोहल्ले की लाइट गायब रहती है ओवर लोड से अक्सर फाल्ट होते हैँ  ऐसा नहीं की बिजली कर्मियों को समस्या पता नहीं है,लेकिन बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे कौन, इस झूलसा देने वाली भीसंड गर्मी. जन मानस परेशान है.सोने पर सुहागा ये की रात्रि 10 बजे के बाद कोई समस्याओ को सुनने वाला नहीं है. लाइन मैन से लेकर जे ई तक नम्बर या तो बिज़ी , या नोट रिचेबल, स्विच ऑफ मिलते हैँ  उधर जनता का कहना है. की सरकार स्मार्ट मीटर की तरह स्मार्ट लाइट,और स्मार्ट सर्विस देती तो किया बात थी,तीन साल में कई शिकायतों के बावजूद अभी तक मोहल्ले के सौ घर परेशान रहते है गर्मियों  रात्रि को अक्सर लाइट चली जाती है, परसो रात्रि पूरे कस्बे की लाइट चल रही थीं परन्तु इन घरों की लाइट रात्रि 11 बजे चली गई और सुबह 10 बजे आयी बीती रात भी 10 बजे लाइट चली गई और सुबह 3 बजे आयी ज़ब की पूरे कस्बे की लाइट चल रही थीं आखिर अधिकारियो को जनता की समस्या कियूँ नहीं दिखती है 

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.