सपा ब्लाक अध्यक्ष के पिता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शौक की लहर

बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता हनुमान प्रसाद यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा मसौली निवासी 75 वर्षीय हनुमान प्रसाद यादव का बुधवार देर रात निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। गुरुवार सुबह लगभग दस बजे उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बांसा-बड़ागांव मार्ग स्थित नर्सरी चौराहा के पास पेट्रोल पंप के पीछे खेत में किया गया। अंतिम संस्कार मे सपा विधायक गौरव रावत, विधानसभा अध्यक्ष शानू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, प्रधान नूर मोहम्मद, मुईन अंसारी, राम सिंह, उमाकांत राव सहित तमाम पत्रकार साथी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। दाह संस्कार में क्षेत्र के कई सैकड़ा लोगो ने शामिल होकर अंतिम यात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.