सीएसआईआर सीमैप द्वारा किसानों के खेतों में उड़ रही आधुनिक युग की नई आशा की किरण
बाराबंकी : खेती किसानी में ड्रोन (कृषि ड्रोन) आधुनिक युग की एक शानदार तकनीक है जो किसानों के समय पानी और कीटनाशकों की भारी बचत करती है सीएसआईआर सीमैप द्वारा लगातार इस पर कार्य कर रही है हालीआन प्रोजेक्ट के अंतर्गत गुरुवार को ग्राम चंदनपुरवा नसीरनगर में किसानो के खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया फेरस सल्फेट तथा सिलिकॉन बेस्ड स्टिकर का छिड़काव किया गया।जिसमें आई ड्रोन पायलट अनीस अली हिमांशु सिंह तथा दिवंशी ने सीमैप के हालीआन प्रोजेक्ट से जुड़े किसानों के खेतों में जाकर ड्रोन से दवा का छिड़काव किया। इस मौक़े पर उपस्थित हालीआन प्रोजेक्ट के लीड किसान ऋषि यादव अजय यादव कमलापति यादव सहित सीएसआईआर सीमैप शोधार्थी मयंक श्रीवास्तव अंकुल वर्मा धर्मेन्द्र सिंह वर्मा अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने लीड किसानों के खेतों पर उपस्थित हो कर ड्रोन से स्प्रे कराया। इस सुविधा को देखते हुए किसानों के अत्यन्त प्रसन्न हुए और सीएसआईआर सीमैप के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी प्रोजेक्ट के मुखिया वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार वर्मा को आभार व्यक्त किया ।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.