यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाराबंकी के खिलाड़ियों ने जीते पदक, हुआ जोरदार स्वागत

बाराबंकी : लखनऊ में 16 और 17 मई को आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाराबंकी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास चंद्र त्रिपाठी ने माला पहनाकर किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी इसी लगन और मेहनत से आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहें तथा जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें!बाराबंकी के मुख्य ताइक्वांडो प्रशिक्षक राकेश कुमार धानुक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बाराबंकी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स संगठन के सचिव शुभम धानुक ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। टीम मैनेजर मनीष दत्त ने बताया कि कैडेट, सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया!पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शिवांशी धानुक, श्रेयांश पटेल, अवनी, मुस्कान वर्मा, दिव्यांशी धानुक, नैमिष और वंशिका वर्मा शामिल रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्रिश धानुक और शिवा धानुक सहित अन्य खिलाड़ी और पदाधिकारी भी मौजूद रहे!खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सभी ने खुशी जताई और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.