भाजपा ने घोषित की 25 मंडल के प्रभारियों की सूची
बाराबंकी : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मंगलवार की देर रात जिले के सभी 25 मंडल के प्रभारियों की सूची जारी कर दी।गुरुवार को जिला कार्यालय पर नवनियुक्त सभी प्रभारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने बहुत विचार विमर्श करके मंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा हैं।उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर पार्टी का विस्तार करने में मंडल प्रभारियों की भूमिका अहम है।पार्टी के सभी अभियान धरातल पर उतरें तथा मोदी - योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं घर घर तक पहुंचे , इसकी संपूर्ण मॉनिटरिंग भी मंडल प्रभारियों को करनी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई,पवन सिंह रिंकू,ब्रजेश रावत,जंग बहादुर पटेल,नीता अवस्थी,शेखर हयारन , मनीष परिहार, नवीन राठौर,पुनीत मिश्रा,सतीश विश्वकर्मा,कृष्ण कुमार सिंह,राकेश पटेल,राजेश द्विवेदी,अशोक शुक्ला,मनोज कुरील,आशीष वर्मा,बिंद्रा प्रसाद वर्मा, डॉ अवधेश वर्मा,चमन सिंह पटेल,गुरदीप सिंह सिद्धू,प्रदीप वर्मा सुनील मौर्य,राम सिंह चौहान, ओम प्रकाश वर्मा,विवेक तिवारी सहित सभी मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.