तहसील सभागार में बार और प्रशासन की समन्वय बैठक, कई समस्याओं पर बनी सहमति
फतेहपुर,बाराबंकी : तहसील फतेहपुर सभागार में शुक्रवार 22 मई 2026 को दि बार एसोसिएशन फतेहपुर और तहसील प्रशासन के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं की लंबित समस्याओं, न्यायिक कार्यों में आ रही दिक्कतों और वादकारियों की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार सैय्यद तहजीब हैदर व नायब तहसीलदार अन्नू सिंह उपस्थित रहीं।
बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल, महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने किया।
बैठक में लिए गए अहम फैसले:
1. तत्काल समाधान: बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई कई समस्याओं के मौके पर ही निराकरण पर प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सहमति बनी।
2. 14 दिन की समय-सीमा: जिन समस्याओं और लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके समाधान के लिए संबंधित पटल/लिपिक को 14 दिवस का समय दिया गया है।
3. बेहतर समन्वय पर जोर: एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने कहा कि तहसील में न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल ने कहा कि नियमित समन्वय बैठक से तहसील में वादकारियों और अधिवक्ताओं को हो रही परेशानियों में कमी आएगी। महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने लंबित दाखिल-खारिज, नकल और मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने की मांग रखी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, हरिनाम सिंह वर्मा,यादवेन्द्र सिंह, अनीक सिद्दीकी, अलीउद्दीन शेख, सर्वण वर्मा, के के मिश्रा,नफीस अहमद, राम कृष्ण श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव गणेश शंकर मिश्रा,अनीसअहमद,जीतेन्द्र रावत, महेंद्र सिंह, विकास श्रीवास्तव, सहित बैठक में सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.