सरकार के आदेश के बावजूद भी नहीं रूक रही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी

बाराबंकी - जनपद से विकासखंड व शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज में स्थित बड़वल चौराहा दहिला पोखरा मार्ग हसवापुर और बड़वल के बीच बना आइडियल पब्लिक स्कूल इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है एक ओर सरकार आदेश देती है कि  कोई भी विद्यालय सरकारी किताबों के अतिरिक्त कोई भी किताब कॉपी और स्कूल ड्रेस के लिए बच्चों पर दबाव नहीं बनाएगा दूसरी ओर सारे विद्यालय अपनी मनमानी तरीके से शिक्षा के नाम पर अभिभावकों  को शोषण कर रहे हैं नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक की किताबों पर मनमाना पैसा वसूल रहे हैं नाम ना बताने की शर्त पर एक गार्जियन ने बताया कि कक्षा 4 पुस्तक व कापियां खुलेआम 5700 की बेची जा रही है अनुमान लगाइए कि एक गरीब व्यक्ति किस तरह अपने बच्चों की शिक्षा का प्रबंध कर रहा है। यहां सभी विद्यालय मनमानी फीस मनमानी ढंग से हर महीने कुछ ना कुछ खर्च और वार्षिकोत्सव खर्चा आदि के रूप में लोगों से पैसा वसूलते हैं। इसके बावजूद भी ना किसी के यहां ठंडे  पेयजल पानी की व्यवस्था न हवादार कमरे। बच्चे 10 किलो का बस्ता ढोते ढोते थक जाते हैं,पढ़ाई क्या खाक करेंगे। आपको अवगत करा दें कि वर्ष के अन्त में कई किताबें खाली की खाली रह जाती हैं उनका एक भी पन्ना खोला ही नहीं जाता। शिक्षा विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है, वह कभी भी विद्यालय में जाकर वहां कभी भी व्यवस्थाएं नहीं देखता। इसलिए सरकार के सारे नियम कायदे हवा हवाई लग रहे हैं।  अभिभावक जाए तो कहां जाए देखना यह है इन प्राइवेट विद्यालयों पर किस प्रकार नकेल लगाकर  जनता को उनके भ्रष्ट रवैये से मुक्ति दिलाती है। योगी सरकार में ऐसे ही लूटम लूट चलता रहेगा।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.