शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बाराबंकी - ग्राम पंचायत बड़ागांव के पूरब मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन मनीष श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी कुमुद श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी बीना श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी श्वेतलता श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी सुनीता श्रीवास्तव तथा जितेंद्र बहादुर श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी निशा श्रीवास्तव द्वारा कराया जा रहा है। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर एवं काली मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिव मंदिर परिसर में पंडित अभिषेक शुक्ला द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं वेदी पूजन कराया गया। आयोजकों ने बताया कि शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम सोमवार को संपन्न होगा। इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव,अनुज श्रीवास्तव निखिल राज,निमिष श्रीवास्तव,उदय राज,मास्टर सुरजन,राकेश कश्यप,कृष्ण कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.