भौगोलिक भ्रमण से छात्रों ने जाना वास्तविक ज्ञान का महत्व

बाराबंकी - भौगोलिक भ्रमण से छात्रों में वास्तविक ज्ञान का विकास होता है। उक्त विचार वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय के शैक्षिक समन्वयक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने भूगोल विभाग द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हो रही बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। भूगोल विभाग की ओर से बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का भौगोलिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्रों ने घाघरा नदी तट का अध्ययन कर भूगोल विषय में क्षेत्रीय भ्रमण के महत्व को समझा। यह शैक्षिक यात्रा प्रातः 7.30 बजे महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई। भ्रमण दल महादेव होते हुए एल्गिन ब्रिज के निकट स्थित ग्राम तपे सिपाह पहुंचा जहां विद्यार्थियों ने भौगोलिक परिस्थितियों एवं नदी तटीय क्षेत्र का अवलोकन किया। वापसी के दौरान विद्यार्थियों ने पारिजात धाम का भी भ्रमण किया। शाम करीब 4 बजे बस पुनः महाविद्यालय पहुंची। पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष गुलाम नबी के साथ जितेंद्र कुमार, विष्णु नारायण मिश्रा, अमरदीप कनौजिया, सरिता सिंह, जीशान अहमद सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा!कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया गया।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.