झांसा हादसे की पीड़िता को मिली राहत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

बाराबंकी - फतेहपुर क्षेत्र के झांसा गांव में हुए दर्दनाक हादसे में घायल महिला की सहायता के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने संवेदनशील पहल की है। गंभीर रूप से घायल महिला को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए 5 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा गया!जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से भी आवश्यक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा!आर्थिक सहायता मिलने से पीड़ित परिवार को कुछ राहत महसूस हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था!घटना के बाद से इलाके में शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की लगातार मदद किए जाने की मांग की है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.