फतेहपुर में कांग्रेस की मासिक बैठक सम्पन्न,संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुआ मंथन
बाराबंकी - फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर की मासिक बैठक ग्राम भगाई पुरवा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तनुज पुनिया एवं जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन क़िदवई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने किसानों की समस्याओं तथा बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि आज आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं,जबकि किसान खेती की बढ़ती लागत,खाद-बीज की समस्या और फसलों के उचित दाम न मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। नेताओं ने प्रत्येक बूथ पर मजबूत बूथ कमेटियां गठित करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आम लोगों से सीधे जुड़ने पर विशेष जोर दिया गया!जिलाध्यक्ष मो.मोहसिन खान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया!बैठक में जिला महासचिव बृजेश कुमार वर्मा, रमाकांत मौर्य प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा,अहमद सईद,मो.रेहान,मो.अकीक (पप्पू) इन्द्रेश वर्मा,राजा राम,कलीम नइमी, प्रमोद कुमार वर्मा,सोमेश्वर प्रसाद,मो.रिजवान,रमेश चन्द्र यादव, सुरेन्द्र कुमार, सुग्रीव कुमार वर्मा, दीपक वर्मा,अतुल कुमार वर्मा,शुभम वर्मा,राम मिलन कनौजिया,अनिल कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.