खेतों में लगे बिजली खंभों का मिले मुआवजा, मासिक बैठक में भाकियू राधे ने सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन (राधे) की मासिक बैठक सोमवार को गन्ना दफ्तर परिसर में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों के खेतों में लगे बिजली के खंभों व हाईटेंशन लाइन का उचित मुआवजा दिया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि एक खंभा लगने से 10-15 फुट जमीन बेकार हो जाती है। ट्रैक्टर-हल नहीं चल पाता, बुवाई-कटाई में दिक्कत आती है। आंधी-पानी में तार टूटने से फसल जल जाती है, लेकिन किसान को एक रुपया नहीं मिलता।इसके साथ ही डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम,गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो ,खराब ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाएं ,आवारा पशुओं से फसल बचाने को ठोस योजना बने,खाद-बीज की कालाबाजारी रोकी जाए।
युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि बिजली विभाग खेत में खंभा गाड़ देता है पर किसान को किराया तक नहीं देता। ये अन्याय है। अगर 15 दिन में मुआवजे पर निर्णय नहीं हुआ तो किसान खेत से खंभा उखाड़ने को मजबूर होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद शुएब, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुनील यादव, नगर अध्यक्ष विवेक यादव, तहसील संगठन मंत्री नवाबगंज लल्लन अली, महिला जिला प्रभारी मंगला, ब्लॉक अध्यक्ष बंकी संगीता, राम संजीवन, रामू, ज्ञान प्रकाश, शेष, सचिन, आलोक, कौशल, संजय, राजू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.