गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक कार की टक्कर से एक युवक की मौत दो अन्य घायल

मसौली बाराबंकी : सोमवार की सुबह गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मसौली चौराहा पशु बाजार के निकट हुई मार्ग दुर्घटना मे 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी तथा बाईक पर सवार दो अन्य घायल हो गये पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

टक्कर के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है।

 बहराइच जिले थाना हुजूरपुर के ग्राम गडरियनपुरवा निवासी 35 वर्षीय औलाद हुसैन पुत्र असगर अली, अपने 18 वर्षीय भाई इरशाद पुत्र अतहर हुसैन  और 12 वर्षीय आमिर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन जो लखनऊ स्थित मदरसे मे पढ़ते है जिन्हे लेकर बाईक से घर लौट रहे थे कि बाईक सवार जैसे ही  मसौली चौराहा के पशु बाजार के करीब पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार तीनों  लोग गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया जहां पर चिकित्स्को ने 35 वर्षीय औलाद हुसैन को मृत घोषित कर दिया तथा इरशाद एव आमिर हुसैन का सीएचसी बड़ागांव मे इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.