बीती रात्रि छप्परनुमा मकान पर बिजली केबल गिरने से लगी आग

मसौली बाराबंकी : सफदरगंज थाना क्षेत्र ग्राम झलिहा में बीती रात्रि छप्परनुमा मकान पर बिजली केबल गिरने से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।  मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। पीड़ित ने  बताया कि आग में घर में रखा बेड, अन्य सामान और लगभग बीस हजार रुपये नकद जल गए हैं। इस घटना से उसे भारी नुकसान हुआ है

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.