पीएम मोदी के 12 साल के शासनकाल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा
बाराबंकी : केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जागरूकता कार्यक्रम के जरिये जन जन तक पहुंचने को कवायद में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन 12 साल वर्ष की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए 'विश्वास ,विकास एवं जनकल्याण के 12 साल नाम से एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है जो आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से विश्व योग दिवस (21 जून )तक चलेगा।गुरुवार को जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने की। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक कद बढ़ा है।आंतरिक सुरक्षा,सामरिक दृष्टि से,आर्थिक मोर्चे सहित विकास और विरासत को समर्पित 12 सालों में मोदी सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेको योजनाओं को सफलता पूर्व जमीन पर उतारा है। इन्हीं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 5 जून को वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी!इसके अलावा प्रबुद्ध जन सम्मेलन,जनसंपर्क अभियान,प्रेस वार्ता सहित कई कार्यक्रम जिला स्तर,विधानसभा स्तर एवं मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टोलियों का गठन किया जा चुका है!इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,शरद अवस्थी,हरगोविंद सिंह,संतोष सिंह,शशांक कुसुमेश, सहित सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.