इंटरमीडिएट सीबीएसई परीक्षा में जिले के टॉपर बने तन्मय शाहू, सांसद तनुज पुनिया ने पहुंचकर दी बधाई
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम निवासी तन्मय शाहू ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। तन्मय शाहू पुत्र विनय कुमार उर्फ लल्लू शाहू, जो कि जयपुरिया स्कूल बाराबंकी के छात्र हैं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। गुरुवार को सांसद तनुज पुनिया तन्मय शाहू के आवास पहुंचे और उन्हें फूलमाला पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं!सांसद ने तन्मय की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र आज अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं! जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुरली रावत, दिनेश कुमार रावत, पंडित बेचन लाल दीक्षित, भुल्लर शाहू, प्रमोद कुमार रावत, नन्हा जितेन्द्र कुमार शाहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तन्मय शाहू की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.