राजमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
बाराबंकी : क्षेत्र के ग्राम बांसा में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर जगदीश प्रसाद धनगर के आवास पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद रहे जबकि संचालन ओमप्रकाश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके जीवन व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केवल प्रसाद ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में समाज सेवा धर्म और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक धार्मिक एवं शैक्षिक विकास के लिए कार्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने राजमाता की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रत्येक परिवार से अपने घर में उनका चित्र लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहज राम धनगर, सूर्य प्रकाश धनगर, कुलदीप धनगर, श्रीकेशन धनगर, विद्या प्रसाद, मनीष कुमार, रूपनारायण, रामबख्श धनगर, रामविलास, राममिलन, नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.