जनसेवा को प्रेरित करने का सशक्त मंच है ' मन की बात कार्यक्रम: अवनीश पटेल
बाराबंकी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134 वां एपिसोड रविवार को जनपद के सभी बूथों पर सुना गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की।एमएलसी व जिला प्रभारी इंजी.अवनीश सिंह पटेल ने कैलाश आश्रम वार्ड के बूथ संख्या 281 पर कार्यकर्ताओं संग मन की बात सुनी।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और प्रेरणा का एक अद्भुत माध्यम बताया। इस अवसर पर आयोजित बूथ बैठक की कार्रवाही में जिला प्रभारी ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया एवं बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किया।उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने नई सड़क स्थित अपने आवास पर बूथ समिति एवं समर्थकों संग मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने मसौली के नेवला करसंडा बूथ संख्या 64 पर , जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने निन्दुरा मंडल के बहरौली के बूथ संख्या 434 पर,हैदरगढ़ विधायक ईनेश रावत ने विधानसभा के मीरापुर बूथ संख्या 69 पर ,एमएलसी अंगद सिंह ने नगर के बूथ संख्या 340 पर एवं पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने शहादत गंज के बूथ संख्या 305 मन की बात कार्यक्रम को सुना।जिला अध्यक्ष ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सभी बूथों पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें आगामी अभियानों की तैयारी को लेकर सांगठनिक चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, सूरज सिंह, भूपेंद्र शुक्ला,अनूप बाथम मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.