हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान, कलम के सिपाहियों को मिला गौरव का सम्मान
बाराबंकी : हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर शाहबपुर स्थित कमल पैलेस में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) द्वारा भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग एम सारथी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
समारोह के दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों और पत्रकारों को मुख्य अतिथि अनुराग एम सारथी द्वारा अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप बैग भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पत्रकार समाज का वह प्रहरी है जो विपरीत परिस्थितियों में भी सच को सामने लाने का कार्य करता है। ऐसे आयोजनों से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें नई ऊर्जा मिलती है।
इस अवसर पर राजेन्द्र त्रिवेदी, रंजीत गुप्ता, वरुण सिंह, परमजीत सिंह, रामानंद गुप्ता, प्रदीप सारंग, सूरज सिंह गौर, राम करण सिंह, श्रवण कुमार यादव, केपी शुक्ला, सुनील सहारा, सत्येंद्र यादव, योगेश जायसवाल, सत्य नारायण गुप्ता, रमेश चन्द्र शर्मा, रामविलास, पं. आरएन शर्मा, मोहम्मद जावेद एवं दलजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह, सम्मान और पत्रकार एकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित यह समारोह जिले के पत्रकारों के लिए यादगार बन गया, जहां कलम के सिपाहियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर नफीस अहमद
No Previous Comments found.