पी डी ए सरकार आने पर ही खत्म होंगी आम जनमानस की समस्याएं: ज्ञान सिंह यादव
बाराबंकी : विधानसभा सदर बाराबंकी के ग्राम संदौली में पी डी ए महानायक श्री अखिलेश यादव के पी डी ए संदेश को समस्त ग्राम वासियों तक पहुंचाया। श्री यादव ने अपने वक्तव्य में बताया कि पी डी ए की लड़ाई यदि को लड़ रहा है वो हम सबके नेता श्री अखिलेश यादव जी हैं।सोषित, वंचित,पिछड़ों गरीब मजलूमों कीआवाज बनकर खड़े हैं। विकास का पहिया श्री अखिलेश भैय्या ही हैं। यदि हम सब लोग अपना और अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित कर बेरोजगारी से बचाना है तो २०२७ में एक जुट होकर पी डी ए की सरकार बनाना है और पी डी ए के महानायक श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। मौजूदा सरकार में पेपर लीक से लेकर भ्रष्टाचार माताओं बहनों के चीर हरण से लेकर गरीब किसान नौजवान युवा एवं व्यापारी सब दुखी हैं। बढ़ती मंहगाई से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त है। संचालक विकास यादव ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन कर आभर प्रकट किया और पी डी ए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।इस अवसर पर हरिपाल सिंह यादव पूर्व प्रधान, राकेश यादव, रामदत्त यादव शिवम् मिश्रा,सतीश गौतम, रफी अहमद,शिवबहाल राजपूत, शिवकुमार राजपूत,नगरे रावत, छोटे बंसल,जगदीश बंसल,पंकज शर्मा,राम अवतार,श्रीपाल, रमापति यादव, अनिल एडवोकेट,शिव प्रसाद, राजकुमार,अजय यादव,सहदेव, रामभजन जयपाल,संदीप, कुलदीप,संदीप व राकेश यादव आदि नारी शक्ती समेत सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.