जेईई एडवांस में समद अय्यूब का शानदार प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया मान
बाराबंकी : मेहनत, लगन और बुलंद इरादों के दम पर बाराबंकी के होनहार छात्र समद अय्यूब ने जीई एडवांस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। समद को परीक्षा में 117 अंक प्राप्त हुए हैं, जबकि परीक्षा की जनरल श्रेणी कटऑफ 92 अंक रही। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 14781 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सेंट एंथोनी स्कूल के छात्र समद ने बताया कि जेईई मेन के पहले सत्र में उन्हें 97.03 पर्सेंटाइल और दूसरे सत्र में 98.94 पर्सेंटाइल प्राप्त हुई थी!लगातार मेहनत और बेहतर तैयारी के बल पर उन्होंने अंतिम परिणाम में भी शानदार सफलता अर्जित की। समद अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मां सबीना खातून और पिता फारूक अय्यूब एडवोकेट हाईकोर्ट को देते हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के प्रोत्साहन, विश्वास और मार्गदर्शन ने उन्हें हर कठिनाई से लड़ने का हौसला दिया। समद ने बताया कि उनकी मां का सपना है कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करें!उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। समद की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है!शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.