सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा चला बुलडोज़र

बाराबंकी, फतेहपुर : 2 जून 2026 को उपजिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अमरसंडा में सरकारी बंजर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। मुजीब पुत्र बाबू निवासी अमरसंडा ने गाटा संख्या 1147 ख रकबा 0.887 हेक्टेयर बंजर भूमि पर दीवार और टीन शेड लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। एसडीएम के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया और सरकारी जमीन को खाली कराया। 

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कुर्सी अनु सिंह, कोतवाल कुर्सी, लेखपाल सर्वेश, कपिल, क्षितिज, दीपक तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.