नवागत ईओ अनुपम सिंह ने संभाला कार्यभार
बाराबंकी - फतेहपुर नगर पंचायत फतेहपुर के नवागत अधिशासी अधिकारी अनुपम सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार संध्या मिश्रा के पास था। अनुपम सिंह इससे पहले संतकबीर नगर की नगर पंचायत घोसिया में तैनात थे और अपनी सशक्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर लिपिक नदीम अहमद, हरीश कुमार, टीसी अरुण कुमार वर्मा, सफाई नायक आफताब आलम, जीशान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। नवागत ईओ ने नगर के विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.