सरदार बेअन्त सिंह एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा का नाम है- जिला जज

बाराबंकी : ज़िला बार एसोसिएशन, बाराबंकी के पूर्व अध्यक्ष ख्यातिप्राप्त अधिवक्ता रहे सरदार बेअन्त सिंह की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन सभागार, बाराबंकी में मनाया गया!स्मृति दिवस में  मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं जनपद न्यायाधीश श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि निश्चित ही दादा बेअन्त सिंह बड़े व्यक्तित्व व बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे वे व्यक्ति नही विचारधारा थे उन्होंने आगे कहा कि बाराबंकी में दादा बेन्त सिँह के बारे जो जानने को मिला उससे मैं निश्चित ही कह सकती हूँ कि वो व्यक्ति नही संस्थान थे! अपर जिला जज प्रथम विनय कुमार सिँह ने कहा कि जब मैं लखनऊ विश्वविद्यालय का छात्र था तब मैंने सरदार बेन्त सिँह के व्यक्तित्व को जाना कि वो कितनी महान शख्सियत थे उन्होंने कहा कि मेरी पहली पोस्टिंग बाराबंकी में हुई थी उस समय मुझे सरदार बेन्त सिँह जी को देखने व सुनने का अवसर मिला उन्होंने अपनी सूझबूझ से न सिर्फ अधिवक्ताओं को बल्कि न्यायिक अधिकारियों को भी संकट से निकालने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने सरदार बेन्त सिँह की खूबियों की चर्चा की व स्मृतियों को सांझा किया। इस अवसर पर हरीश अग्निहोत्री, हिसाल बारी किदवई, नरेन्द्र वर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, नरेश कुमार सिँह, देवेन्द्र प्रताप यादव, रितेश मिश्रा, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, खुशीराम यादव, दारा यादव, यासिर अराफ़ात, रमेश भारती,  मनोज श्रीवास्तव हैप्पी,  शरद सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे!

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.