भारतीय जनता पार्टी कर कार्य कर्ताओ द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन

बाराबंकी - फतेहपुर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर फतेहपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे उत्साह,उमंग और संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा जनसेवा के उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव तालाब परिसर में वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गिरधर गोपाल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, जिला मंत्री डॉक्टर अंजू चंद्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाल गोविंद नाग,राजेश जायसवाल,दीपचंद जैन,संतोष कश्यप, राजेश द्विवेदी, सौरभ वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मंडल प्रभारी देवा राम सिंह चौहान,जयशंकर जोशी,संजय सोनी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नानक शरण श्रीवास्तव,रजनीश वर्मा,बबलू गुप्ता, उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,सतनाम वर्मा,संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं प्रदेश की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.