लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक सवार दो युवक की मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल
मसौली/बाराबंकी : लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दादरा गांव के निकट हाइवे पार करते समय शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतावां निवासी 20 वर्षीय अतुल कुमार पुत्र रामकिशोर, सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर निवासी 18 वर्षीय प्रवेश पुत्र पवन कुमार तथा हरख निवासी दीपू के साथ ग्राम प्यारेपुर सरैया निवासी विश्वनाथ के घर रिस्तेदारी मे आये थे तीनो बाईक सवार दादरा चौराहे पर हाइवे पार कर रहें थे तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार मे आ रहें अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल तीनो बाईक सवारो को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां
चिकित्सकों ने अतुल और प्रवेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दीपू का उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और गांवों में मातम का माहौल है।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.