रफ़ीनगर हाल्ट के निकट एक अज्ञात युवक झत- विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हडकंप
मसौली,बाराबंकी : थाना क्षेत्र के गोण्डा-बुढ़वल रेलखंड पर रफीनगर हाल्ट के निकट शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें युवक की जेब से 12 जून 2026 की तारीख का बादशाह नगर से रफीनगर हाल्ट तक का रेलवे टिकट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने बैंगनी रंग की शर्ट, नीले रंग की बनियान और जीन्स पैंट पहन रखी थी। शव की स्थिति गंभीर रूप से क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बरामद रेलवे टिकट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.