थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ईसान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए
मसौली/बाराबंकी : शनिवार को थाना मुख्यालय पर आयोजित थाना समाधान दिवस मे जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए मौक़े पर ही एक शिकायत का निस्तारण कराते हुए दो अन्य मामलो के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया।
नहामऊ निवासी सुबोध कुमार पुत्र छंगालाल ने मेडबंदी कराने की मांग की जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने थाना समाधान दिवस मे मौजूद लेखपाल को मौक़े पर बुलाकर तुरंत निस्तारण कराया। डेढ़वा निवासी राम समुझ पुत्र विश्वनाथ ने गांव के ही फूलचंद पर नाली का पानी रोकने की शिकायत की व हसनपुर पहाड़ापुर निवासी पूनम पत्नी भरतलाल ने गांव की ही प्रियंका सिंह पर दीवार गिरवाने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक ने मामलो के निस्तारण के लिए टीम गठन के निर्देश दिये।
( परम्परागत रूप से सहादतगंज मे मनाया जायेगा मोहर्रम)
थाना समाधान मे जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एव पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय उपजिलाधिकारी रामनगर आनंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने कस्बा सहादतगंज मे आगामी मोहर्रम को लेकर दोनो पक्षों से वार्ता कर पूर्व की भांति मजलिस, जुलुस एव ताजिया रखने का निर्देश दिया तथा कोई नई परम्परा न डालने के निर्देश दिये।
इस मौक़े पर तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव सहित राजस्व् व पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.