सैदनपुर में बसपा की सेक्टर व बूथ पदाधिकारियों की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
बाराबंकी : बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कस्बा सैदनपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल कोऑर्डिनेटर दिग्विजय सिंह गौतम ने की, जबकि संचालन एवं संयोजन जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, वरिष्ठ नेता एवं नगर परिषद नवाबगंज के पूर्व अध्यक्ष हफीज भारती, जिला पंचायत सदस्य देवीशरण यादव, पूर्व अध्यक्ष परशुराम गौतम, के.के. रावत तथा बराती लाल सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने एक स्वर में सेक्टर एवं बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में बसपा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को बेहतर नेतृत्व, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, गरीबों को सम्मान, बेरोजगारों को बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति बसपा शासन में ही मिल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सेक्टर एवं बूथ स्तर की समितियों को सक्रिय बनाकर घर-घर पहुंचें और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों तथा प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बसपा की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की आवश्यकता है। बैठक में पूर्व प्रधान अनवार राइन, विनोद कुमार रावत, मिश्रीलाल रावत, बालचंद्र एडवोकेट सहित भारी संख्या में सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर नफीस अहमद
No Previous Comments found.