खोर एत्मादपुर ने कटका को 6 विकेट से हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

बाराबंकी : सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खोर एत्मादपुर में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान टीम खोर एत्मादपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कटका की टीम को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ अधिवक्ता सुनील कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कटका, धुसेडिया, रायगंज, मैला, खोर एत्मादपुर, पीठापुर समेत कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने क्रमवार मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबले में खोर एत्मादपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कटका की टीम को 6 विकेट से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों द्वारा विजेता टीम को 2100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुंदर लाल, राम प्रसाद, झम्मन रावत, बजरंग यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.