नंदिता वर्मा बनी जनपद की योग आइकॉन योग सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ

बाराबंकी : खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि योग की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक युग में आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। ऐसे दौर में जब बाहरी लोग योग के आसनों को पेटेंट कराने लगे थे और भारत अपनी विरासत से वंचित हो रहा था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पहल कर योग को वैश्विक मान्यता दिलाई।राज्य मंत्री सोमवार  की सुबह जीआईसी ऑडिटोरियम में  12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। उन्होंने  सभी योग साधकों एवं प्रशिक्षुओं को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि आयुष विभाग के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने अपने स्नातक क्षेत्र के सभी 7 जनपदों में योग जागरूकता के कार्यक्रम शुरू किए है जिसके तहत सोमवार तक  लखनऊ ,लखीमपुर ,हरदोई  ,सीतापुर सहित पांच जनपदों में इस प्रकार के 17 कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 19 जून को लखनऊ स्थित विश्वसरैया हाल में  योग गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने  कहा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखता है।एमएलसी अंगद सिंह ने  कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है।यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। योग के प्रति समर्पण के लिए नंदिता वर्मा को जनपद का योग आइकॉन  बनने पर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने सम्मानित किया।राज्य मंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर योग जागरूकता रैली को रवाना किया।विदित हो कि योग सप्ताह 15 जून से प्रारंभ होकर  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन 21 जून तक चलेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में उत्साही योगाभ्यासियों ने सहभागिता की।संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. शशी कुमार अवस्थी जी के द्वारा किया गया।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ वीनम यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा, स्वामी अभिषेक देव , आरएसएस क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रमुख योग ओंकारनाथ सिंह,जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई ,संदीप गुप्ता,अमन वर्मा ,मनीष परिहार ,सत्यप्रकाश वर्मा,सहज राम वर्मा,विपिन सिंह राठौर अमरीश रावत,दीपक,प्रभात ,रचना श्रीवास्तव,नीरज वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में योगाभ्यासी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.