अवैध शराब बनाने वाले‌ तथा विक्री करने वालों पर नहीं लग रही रोक

बाराबंकी : प्रकरण ‌ जनपद बाराबंकी की रामनगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बडनपुर के ग्राम डिपो मजरे बडनपुर का है जहां पर ‌पिछले कई दशकों से अवैध शराब बनाने का तथा बिक्री करने का कारोबार होता चला रहा‌ जिस पर ‌ पूर्व में कई बार बहुत बड़े पैमाने पर कार्यवाही भी की गई है लेकिन पिछले एक-दो वर्षों में अवैध शराब बनाने वालों की तादाद और बढ़ गई तथा आबकारी विभाग और पुलिस विभाग की कार्यवाही शून्य हो गई ‌ वर्तमान समय में अवैध शराब बनाने का गोरख धंधा खूब फूल फल रहा है 12 अप्रैल 2020 को बेहद ईमानदार‌ तेज तर्रार ‌ प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री संजय मौर्य तथा उनकी टीम के द्वारा ‌ बहुत ही बड़ा सर्च अभियान किया गया तथा अवैध शराब ‌ बनाने वालों पर कार्यवाही की गई थी उसके कई महीनो तक ‌अवैध शराब बनाने का कारोबार बंद रहा लेकिन प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के हटते ही पुनः अवैध शराब बनाने का कार्य जोर-शोर से फिर चलने लगा आज जगह-जगह सड़क पर इधर-उधर ‌अवैध शराब पीने वाले लोग पड़े रहते हैं‌ तथा पिछले कई वर्षों में न जाने कितने घर तबाह हो चुके हैं कितने मासूमों के सर से उनके पिता का साया उठ चुका है लेकिन आबकारी विभाग इस विषय पर कोई कठोर कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं रहता सिर्फ चेकिंग के नाम पर औपचारिकताएं निभाई जाती हैं ‌

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.